You are currently viewing [15 Tips] मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ?

[15 Tips] मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ?

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ? यह सवाल मेरे दिमाग में भी आता था जब मैं स्कूल में पढ़ाई करता था। क्योंकि उस समय हम लोग के अंदर इतनी समझ नहीं होती थी और पढ़ाई से हमें ज्यादा  लगाव भी नहीं होता था। इसलिए मेरा भी पढ़ाई में मन नहीं लगता था और मैं लोगों से पूछता रहता था कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं।

मेरा स्कूल खत्म हुआ तो उसके बाद मुझे कभी भी यह ख्याल नहीं आया कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं (padhai me man kaise lagaye) क्योंकि फिर पता चलने लगा कि पढ़ाई में मन लगे या ना लगे लेकिन पढ़ना जरूरी है। 

आज का लेख सभी (Class I – VIII) / (Class 10th – 12th) / (College Students) के लिए Students के लिया खास होने वाला है क्योंकि हम बात करने जा रहे हैं –

  • पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करें ?
  • पढ़ाई में मन कैसे लगाएं ?
  • लड़कियां पढ़ाई में मन कैसे लगाती है ?
  • Class I to VIII का बच्चा पढ़ाई में मन कैसे लगाए ?

इतने सारे प्रश्नों का जवाब आपको इस आर्टिकल के अलावा कही देखने को नहीं मिलेगा। इसका मतलब कि यहाँ कुछ अलग बताया गया है। जिन बच्चों का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता य फिर बार-बार मन हट जाता है वह इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और बताए गए उपाय को जितना हो सके उतना करें। जिससे धीरे-धीरे उनकी पढ़ने की क्षमता और याद रखने की क्षमता बढ जाये।  

बाकी बच्चों के माता-पिता से भी निवेदन है कि वह लोग भी में बताए गए उपाय लोगों को अपने बच्चों पर करें। जिससे कम उम्र में बच्चों को पढ़ाई से डर की जगह पढ़ाई से लगाव होना शुरू हो जाए। कौन-कौन सी बातें को समझना है चलिए देखते है। 

पढ़ाई में मन न लगने का कारण – अभी छोड़े 

अधिकतर बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगाएं यह जाने से ज्यादा जरूरी है कि पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता है यह जाने। यह गलती बच्चों की ही नहीं बल्कि उनके मां-बाप की भी है जो उन पर ध्यान नहीं देते। बच्चा साथ में मोबाइल चलता है लेकिन कुछ मां-बाप को की चिंता ही नहीं होती है। 

बल्कि मां-बाप को अपने बच्चों के साथ बैठकर देखना चाहिए कि उनका बच्चा कैसे पढ़ाई करता है। तब जाकर उनको पता चलेगा कि बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है य नहीं। 

ऐसा करने से काफी सारे बच्चे खुद अपने मां-बाप से कहेंगे कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ? तब अपने बच्चों की समस्या समझना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं न कि उन पर चिल्ला कर जबरदस्ती पढ़ने को कहें। 

ऐसी कौन सी वजह हो सकती है जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है –

गलत दोस्तों से दोस्ती होना

  • बचपन की दोस्ती अच्छी रखो संगति अच्छी बनाओ। इसलिए कहते हैं क्योंकि गलत दोस्त हमें पढ़ने नहीं देते हैं। 

ज्यादा सोचते रहना

  • जब हम पढ़ने बैठते हैं तो दिमाग में बहुत सारी चीजें सस्ती जैसे कि गाने बजने चालू हो जाते हैं हम कुछ सोचने लग जाते हैं मन करता है कि जल्दी से पढ़कर गेम खेलेंगे इत्यादि। पढ़ने के लिए कौन सा ट्रेन होना हो सकता वह हमारा नहीं बन पाता है क्योंकि उल-जुलूल चीज़े हमारे दिमाग में चलती रहती है। 

नोट न बनाना

  • नोट इसलिए बनाए जाते हैं जिसमें हम अपने हिसाब से पॉइंट बनाकर लिख सकें और एग्जाम के टाइम पर बहुत ज्यादा मदद करते हैं लेकिन कुछ बच्चे जो नोट नहीं बनाना चाहते हैं बुक से ही याद करते जाते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि क्वेश्चन के अंदर कौन सी इंपॉर्टेंट चीज है कौन सी नहीं। 

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं ? (Padhai Me Man Kaise Lagaye)

Time Table बना ले 

पढ़ने के लिए एक सही टाइम टेबल होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि हम बच्चे क्या करते हैं कि किसी भी टाइम पर कोई भी सब्जेक्ट पढ़ना शुरू कर देते हैं। 

अगर आप एक टाइम टेबल बना लेंगे किस समय कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना है और कितनी देर तक पढ़ाई करनी है। तो ऐसा करते-करते आपकी आदत हो जाएगी और आपका पढ़ाई करने में मन भी लगा रहेगा।  

  • Example – आप अपने टाइम टेबल कुछ इस प्रकार बना सकते हैं –
  • Monday – Math for 30min
  • Tuesday – English for 30 min

Syllabus Study करें

सिर्फ टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई शुरू कर देना भी बेवकूफी है, क्योंकि सिलेबस को समझने से हमें यह पता चलता है कि किस सब्जेक्ट में कौन से चैप्टर आसान है और कौन से कठिन है। 

पहले जितने भी आसान वाले चैप्टर है उन्हें तैयार करें। अब आसान चैप्टर के अंदर भी एक-दो टॉपिक ऐसे होते हैं जो थोड़ा कठिन होते हैं। तो यहां पर आप चैप्टर में से उन टॉपिक को निकाले जो आपको पता है एग्जाम में आने-ही-आने हैं। 

बाकी आप पिछले साल के पुराने क्वेश्चन पेपर को भी देखें उस चैप्टर से संबंधित जितने भी प्रश्न पिछले साल पूछे गए उन्हें तैयार करें। 

पढ़ाई के समय 15min का break ले

अगर आपको लगता है कि मैं लगातार पड़ता जाऊंगा तो पूरा चैप्टर जल्दी खत्म कर लूंगा। तो ऐसा बिल्कुल न करें। क्योंकि हमारा दिमाग है एक बार में ज्यादा चीज capture नहीं कर पाता है। और अगर हम तीन-चार घंटे तक पढ़ते चले जाएंगे बिना ब्रेक लिए। जिससे हमारा दिमाग जल्दी थक जाएगा और बढ़ा हुआ कुछ भी याद नहीं हो पाएगा। 

हर 1 घंटे बाद 10 मिनट का ब्रेक ले। जिससे आपका दिमाग relax होगा। इन 10 मिनट में music सुनिए, दोस्तों से बात करिए य फिर कोई भी काम कर सकते हैं। 

इन चीजों को ignore करें

  • पढ़ाई के समय अपना फोन स्विच ऑफ करके रख दे। 
  • घर में टीवी चल रहा है तो फिर उससे दूर जाकर पड़े जिससे उसकी आवाज न आए। 
  • किसी भी काम के लिए बाहर न जाए और दोस्तों को भी मना कर दे।  
  • पढ़ाई के समय दिमाग में फालतू कोई भी चीज न सोचे। 

पढ़ाई के लिए सही Time चुने

यह हर बच्चे के अनुसार अलग-अलग होता है और बच्चा अपने अनुसार पढ़ाई करते हैं। कहते हैं सुबह पढ़ना सबसे अच्छा रहता है लेकिन बहुत से बच्चे सिर्फ रात को ही पढ़ते हैं और अच्छे अंक लाते हैं। 

ऐसा जरूरी नहीं है के सुबह ही पढ़ना चाहिए आप अपने अनुसार एक टाइम सेट कर लीजिए कि मुझे अगर रात में 12 से 3 बजे तक पढ़ना है तो रोज 12से 3 पढ़ाई करनी है।  

ऐसे में आपके दिमाग को पता चल जाएगा कि रात में पढ़ाई करनी है तो उस समय बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा और पढ़ा हुआ याद रहने लगेगा। 

पढ़ाई के लिए सही जगह चुने 

जैसे समय जरूरी होता वैसे ही जगह भी जरूरी होती है। ऐसा नहीं कि आप कहीं पर भी बैठ कर पढ़ सकते हैं। हमेशा बैठ कर पढ़ाई करें इससे आलस कम आता है।  

पढ़ाई करने के लिए ऐसी जगह देखें जहां शांति हो आपका मन लगे पढ़ने के लिए और ज्यादा देर तक आप उस जगह पर बैठ कर पढ़ सके। 

पढ़ाई में मन लगाने के लिए 15 आसान तरीके ?

आप किसी भी विषय की तैयारी कर रही आप फिर किसी भी क्लास में क्यों न हो। हर कोई अच्छे मार्क्स से पास होना चाहेगा। 

यहां मैं आपको पढ़ाई में मन लगाने के कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहा हूं। इन तरीकों का उपयोग हर बच्चा कर सकता है –

  • Distraction दूर रहे। जैसे कि मोबाइल का उपयोग कम करें, टीवी ज्यादा ना देखें, लड़कियों की जगह बुक में ध्यान लगाएं, पिक्चरें कम देखें, फोन पर ज्यादा देर बातें ना करें इत्यादि
  • जब भी याद करने बैठे तो साथ में नोट बनाते जाए। 
  • शुरुआत में कठिन टॉपिक किस जगह सड़क टॉपिक पड़े इससे पढ़ने में मन लगा रहेगा। 
  • पढ़ते समय जो टॉपिक important लगे उसको underline करते चलें। 
  • मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन या योगा करें। 
  • रात में पढ़ने के लिए रात को ज्यादा खाना ना खाएं। 
  • अगर रात में पढ़ना है तो एक कप coffee पी सकते हैं। 
  • जो भी याद करें सोने से पहले मन में एक बार revise कर ले। 
  • कोई न numerical या क्वेश्चन हल करना हो तो उसे दो-तीन बार लगाएं। 
  • अच्छी तरह सो ले जिससे पढ़ते समय नींद न आए। 
  • पढ़ते समय अगर नींद आए तो पानी पिए। 
  • हमेशा बैठकर पड़े जिससे आलस न आए। 
  • जितना याद होता है उतना ही करें ज्यादा न करें। 

लड़कियां पढ़ाई में मन कैसे लगाती है ?

हमेशा यह देखा जाता है कि हर एग्जाम में अधिकतर लड़कियां ही टॉप करती तो ऐसा वह क्या करती हो किस तरीके से पढ़ती है। जिससे उनका एग्जाम अच्छा जाता है वह टॉप कर पाती है। 

लड़कियों का पढ़ने का तरीका कुछ अलग होता है वह अपना मन पढ़ाई से हटने नहीं देती। तो ऐसा वो क्या करती है जिससे लड़कियों का पढ़ाई में मन लगा रहता है। आइए जानते हैं कि लड़कियां पढ़ाई में मन कैसे लगा लेती हैं जो लड़के नहीं लगा पाते –

  • पढ़ते समय वह अपने किसी भी दोस्त से बात नहीं करती। 
  • लड़कियों का पढ़ने का समय निश्चित होता है उन्हें पता होता है कि कब और कितनी देर पढ़ना है। 
  • लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनके मार्क्स ज्यादा आए इसीलिए वह क्लास के बच्चों से कंपटीशन करती हैं। जिसके कारण में अधिक पढ़ाई में मन लगा पाती है। 
  • लड़कियां दिन में दो बार revision करती है। 

बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो माता-पिता क्या करें ?

अभी तक हमने बच्चों के ऊपर बात करी कि वह लोग पढ़ाई में मन कैसे लगा सकते है। लेकिन यहां पर माता-पिता को भी कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा इसलिए यहां पर हम माता-पिता को अपने बच्चे के प्रति क्या करना चाहिए – 

  • अगर बच्चा छोटी क्लास में उसके साथ बैठे ध्यान रखें कि वह ठीक से पढ़ाई कर रहा है या नहीं। 
  • छोटे बच्चों को गेम का शौक होता है तो वह कभी-कभी पढ़ते समय बीच में गेम खेलने जाते हैं उनके माता-पिता बच्चों को ऐसा करना ना दे। 
  • जो बच्चे ने याद किया है आप उनसे सुने जिससे बच्चे को याद भी हो जाएगा। 
  • अगर बच्चा पढ़ाई कर रहे तो समय टीवी या फिर म्यूजिक बंद रखें। 
  • बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उनसे सामान्य ज्ञान की बातें करें। 
  • बच्चों को कोई भी नौकरी या पेपर रेट करने की आदत डलवाए। जिससे बच्चे का पढ़ने में दिलचस्पी बनी रहे। 

Class I to VII बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करें ?

छोटे बच्चों को पढ़ा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि अगर आप यह सोचे कि वह लोग अपने आप पढ़ लेंगे और याद हो जाएगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। छोटा बच्चा कितना भी समझदार क्यों न हो लेकिन उनको बार-बार कहना पड़ता है कि पढ़ लो। 

यदि आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। तो उनके लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी – 

  • उनको खुद पढ़ाई या फिर किसी ट्यूशन को लगवा ले। 
  • कम उम्र के बच्चों को मोबाइल चलाने न दें वरना उनका सारा ध्यान दें में रहेगा और पढ़ाई से हट जाएगा। 
  • बच्चे ने दिन में जो कुछ भी पड़ा रात में उनसे पूछे और उसे सुने। 
  • बच्चे को अपने माता-पिता से थोड़ा डर लगना चाहिए क्योंकि डर की वजह से ही बहुत ठीक से पढ़ पाएगा। 
  • अगर बच्चों कुछ भी गलत पड़ता है या उसको समझ नहीं आता तो खुद डांटे नहीं बल्कि प्यार से समझाएं। 
  • कोशिश करें कि जो भी बच्चा पूछा उसे उदाहरण के साथ समझाएं . ऐसा करने से बच्चा ठीक से समझ भी जाता है और पढ़ाई में रुचि दिखाता है। 

Conclusion 

आज यहाँ हमने जिस विषय के बारे में बात करी है की (padhai me man kaise lagaye) मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ? यह कोई आम बात नहीं है बल्कि हर घर की कहानी है। जिससे स्कूल के बच्चे और उनके माता-पिता ज्यादा परेशान है। बड़े बच्चों के साथ ऐसी समस्या नहीं होती है क्युकी वह लोग समझदार हो चुके होते उन्होंने पता है क्या सही है क्या गलत।  

हम सभी माता-पिता से निवेदन करेंगे कि वह इस लेख को पूरा पढ़ें और बताए गए उपयोग करें। 

Leave a Reply